प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दीवाली समारोह में शामिल हुए महेश साहू

शिवबाबा के दरबार में दीप प्रज्जवलित करने का प्राप्त हुआ परम सौभाग्य - महेश साहू

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दीपावली समारोह आयोजित किया गया। जिसमें छाया विधायक महेश साहू सहित खरसीया नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए और भगवान शिव के समक्ष सिद्धि प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर महेश साहू ने कहा कि दीपावली पर्व पर आज शिवबाबा जो सभी धर्मो को समानता से देखते है चाहे वह किसी धर्म से जुडा हो या अन्य किसी भी धर्म से ताल्लुक रखता हो आज मुझे खरसिया के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दीप प्रज्ज्वलित कर आध्यात्मिक शांति और परम सुख का अनुभव करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और परमात्मा से यही प्रार्थना करता हूं कि विश्व की हर आत्मा को सुखमय बनाए। इसी कडी में ब्रह्मकुमारी बी के माधुरी बहन जी ने बताया कि लक्ष्मी माता को इस लायक बनाने वाला परमात्मा शिव बाबा है इस विश्व विद्यालय में नर को नारायण और नारी को लक्ष्मी बनाने की कला सिखाया जाता है। इस अवसर पर श्री किशन सुल्तानिया ने ब्रह्मकुमारीज के संपूर्ण दर्शन पर प्रकाश डालते हुए ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी और इससे जुडक़र मिलने वाली परम शांति और आध्यात्मिक अनुभव साझा किये। इसी तारतम्य में ब्रम्हाकुमार शिव अग्रवाल ने बताया कि परमात्मा का अवतरण अभी भारत भूमि में हुआ है भारत भूमि महान है अभी सारे विश्व की कमान परमात्मा शिव ने अपने हाथो में ले लिया है बहुत जल्द सतयुग की स्थापना परमात्मा द्वारा किया जा रहा है। अंत में भगवान शिव बाबा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर आरती की गई और उपस्थित सभी लोगों में प्रसाद वितरित किया गया।

Share This Article