कांग्रेस संगठन सृजन में जशपुर पहुंचे प्राभारी ने लिया प्रेसवार्ता

पैराशूट जिलाध्यक्ष लैंडिंग पर दिया जवाब

Gupta Lochan
2 Min Read

जशपुरनगर। जिला मुख्यालय में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सरगुजा–जशपुर जिले के पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने गम्हरिया सर्किट हाऊस में प्रेस वार्ता कर संगठन सृजन अभियान की जानकारी दी। राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की सोच देशभर में संगठन को नई ऊर्जा देने की है। भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने महसूस किया कि पार्टी को जनता के सुख-दुख में और मजबूती से जुडऩे की जरूरत है। इसी उद्देश्य से देशभर में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिले और ब्लॉक स्तर पर ऐसे लोगों का चयन किया जा रहा है जो विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध, जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय और लगातार संघर्षशील हों। राजेश ठाकुर ने स्पष्ट किया कि संगठन निर्माण में वरिष्ठ और नव नेतृत्व—दोनों की राय अहम होगी। उन्होंने कहा कि नेता और कार्यकर्ता मिलकर संगठन को मजबूत बनाएंगे, तभी एक शानदार और जनसेवी संगठन का निर्माण संभव है। कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओ द्वारा सोशल मीडिया में पैराशूट लैंडिग लिखे जाने की बात कर करारा जवाब देते हुए कहा की पैराशूट लैंडिग नकारात्मक शब्द है। इससे यह पता चलता है कि जो लोग लिख रहे है ओ घबराए हुए है। पैराशूट लैंडिग तब होती है जब वहा के लोग अक्षम होते तो बाहर से लोगो को बुलाकर लड़ाई लड़ी जाती है। मैं नही समझता जिन्होंने आवेदन दिया है ओ बाहर के लोग है जिनका भी आवेदन आया है सभी इसी जिले के रहने वाले है और पार्टी के लिए बेहतर काम करेंगे।

Share This Article