खरसिया में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

नगर भाजपा ने आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती भारतीय जनता पार्टी खरसिया द्वारा श्रद्धा के साथ मनाई गई सर्वप्रथम भाजपा कार्यालय खरसिया में उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। नमस्कार। दिए। कार्यालय के पश्चात् पंडित दीनदयाल परिसर गंज बाजार में पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद नया बस स्टैंड स्थित पंडित। दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा स्थल पर पहुँच कर पंडित जी की प्रतिमा पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं छाया विधायक महेश साहू पाण्डल अध्यक्ष विजय शर्मा एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं नेताओं ने माल्यार्पण करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे के नारे लगाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा बताए मार्ग पर चलने की बात कही। दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। उन्हें भारतीय जनता पार्टी का पितृ पुरुष भी कहा जाता है। आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, नगर पालिका अधीक्षक कमल गर्ग, छाया विधायक महेश साहू, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, भाजपा कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र पालू राठौर, उपाध्यक्ष द्वय मनीष रावलानी, आनंद अग्रवाल, पालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी पार्षद विजय शर्मा, अरुण चौधरी, राधे राठौर सतीश अग्रवाल, मनोज राठौर, अशोक अग्रवाल, विनोद टीनू अग्रवाल, ऋ षि अग्रवाल, हितेश सोनू द्विवेदी, सरिता सहीस, हनुमान अग्रवाल दिनेश नायडू, नवीन अग्रवाल, सहित सभी पार्षदों भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Share This Article