विधायक द्वारा अशोक चक का अपमान, भाजयुमो ने चौकी में की शिकायत

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 2005 के तहत किया जाए मामला दर्ज- राधे राठौर भाजयुमो अध्यक्ष

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा खरसिया के अध्यक्ष राधे राठौर पार्षद के नेतृत्व में अशोक चक्र के अपमान करने पर खरसिया विधायक उमेश पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही करने के लिए चौकी खरसिया में शिकायती आवेदन दिया गया इस सम्बन्ध में भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष राधे राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, जिला मंत्री गायत्री केशवानी ने बताया कि काग्रेस के विधायक उमेश पटेल के द्वारा दिनांक 16/09/2025 मंगलवार को वोटर अधिकार यात्रा में अशोक चक्र के ऊपर जूते पहन कर बैठने पर भारतीय राष्ट्रीय चिह्न अशोक चक्र राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह का अपमान सुरक्षा कानून 2005 के तहत किया गया है जिसने देश और संविधान की अवहेलना की है। जिससे समस्त जिला वासियों एवं खरसिया शहर वासियो में आक्रोश का माहौल है। उक्त विषय मे ध्यानाकर्षण करते हुए अशोक चक्र का अपमान करने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत देशद्रोह का अपराध कायम किया जाना चाहिए अन्यया भाजयुमो खरसिया के द्वारा पुरजोर विरोध कर आंदोलन किया जाएगा। शिकायत आवेदन देने वालों में भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष राधे राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, जिला मंत्री गायत्री केशवानी, युवा मोर्चा मंत्री पार्षद साहिल शर्मा, अमित साहू, किशोर शर्मा, अखिल अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल सुभाष लाला राठौर यश अग्रवाल, जेश केशवानी एवं भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Share This Article