सीएम साय आज करेंगे भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

Gupta Lochan
1 Min Read

खरसिया। भारत रत्न छत्तीसगढ़ निर्माता श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी, लोकप्रिय मुख्यमंत्री छ.ग.शासन माननीय विष्णु देव साय के कर कमलों से, अरूण साव जी उप मुख्यमंत्री, रामविचार नेताम जी आदिम जाति विकास एवं कृषि विकास मंत्री, ओ.पी. चौधरी वित्त मंत्री, राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ़ संसदीय क्षेत्र, देवेन्द्र प्रताप सिंह सांसद राज्य सभा सदस्य, की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा साथ ही सदैव अटल, अटल स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा खरसिया नगर के लिए मुख्यमंत्री महोदय विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे तत्पश्चात आज 05 सितम्बर 2025, शुक्रवार दोपहर 12 बजे टाउन हाल मैदान में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

Share This Article