सडक़ किनारे अवैध बैनर पोस्टर को लेकर एसएसपी सख्त

नगर पालिका की टीम के साथ मिलकर, यातायात पुलिस कर रही है कार्यवाही

Gupta Lochan
2 Min Read

जशपुरनगर। जिले में सुगम यातायात व्यवस्था व नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने, यातयात पुलिस को अवैध रूप से सडक़ो के किनारे लगे अनावश्यक, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग को निकालने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके मद्देनजर यातायात पुलिस के द्वारा नगर पालिका जशपुर की सहायता से अनावश्यक व अनधिकृत रूप से, बिना सुरक्षा मानकों के लगाए गए होर्डिंग, पोस्टर, व बैनरों को निकाला जा रहा है, साथ ही भविष्य में ऐसा करते पाए जाने पर, संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध तरीके से लगाई होर्डिंग से जहां सुगम यातायात व्यवस्था निरुद्ध, होती है वहीं सामान्य जनमानस की सुरक्षा का भी खतरा रहता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ऐसे अवैध होर्डिंग, बैनर को निकाल रही है। गौरतलब है कि त्योहारों के सीजन में, शहर के मुख्य चौक चौराहों, में अवैध रूप से, अनावश्यक बोर्डिंग, पोस्टर लगा दिया जाता है, जिससे कि जहां यातायात भी प्रभावित होता है, वहीं रास्ते में होर्डिंग लगे होने से वाहन दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुगम करने व दुर्घटनाओं से बचाव हेतु, रोड किनारे लगाए गए अनाधिकृत होर्डिंग को निकाला जा रहा है, भविष्य में ऐसा करते पाए जाने पर विधिवत कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

Share This Article