मां को कुल्हाड़ी से काट कर किए कई टुकड़े

लाश के पास बैठकर गा रहा था गाना, आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
1 Min Read

जशपुर। जिले में सोमवार को एक बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद शव के कई टुकड़े कर दिए। हालांकि, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
यह पूरी घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम गुला बाई और आरोपी का नाम जीत राम यादव है। सोमवार सुबह बेटे ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। फिर शव के पास बैठकर गाना गाने लगा।
हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इक_ा हो गई। जिसके बाद पुलिस को मामले को मामले की जानकारी दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को हिरासत में लिया। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। हत्या के बाद वह घटनास्थल पर बैठकर गाना गा रहा था। पुलिस जांच में अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच अधिकारी हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

Share This Article