सारडा एनर्जी खदान के ट्रेलर पार्किंग में चालक की संदिग्ध मौत

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। ट्रेलर पार्किंग में बुधवार की सुबह एक ट्रेलर चालक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। उक्त मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह तमनार थाना क्षेत्र में स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड गारे पेलमा 4/7 करवाही, बजरमुडा के ट्रेलर पार्किंग में ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एव्ही 6898 के चालक विजय कुमार, निवासी मध्य प्रदेश का उसी की गाड़ी के नीचे मिला है। आशंका जताई जा रही है कि रात में ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई होगी। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। तमनार पुलिस ने बताया की ट्रेलर चालक के शव मिलने की जानकारी के बाद वे मौके पर पहुंचे है, पीएम रिपोर्ट के बाद ही उसके मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Share This Article