सूपा मंडल भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भरा देशभक्ति का जज्बा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने सूपा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बड़े भंडार से की गयी। तिलगी मे स्थापित शहीद स्मारक पर भाजपाइयों ने माल्यापर्ण किया। तिरंगा यात्रा बड़े भंडार से चिखली की मुख्य सडक़ से होते हुए पुटकापुरी तक की गयी। इस दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो गया। यात्रा के आगे आगे ध्वनि विस्तारक यंत्र में देशभक्ति गीत बज रहे थे। भाजपाइयों ने भी गगनभेदी नारे लगाये और तिरंगे की आन, बान व शान के लिए जीने और मरने का संकल्प लिया।
महेश साहू ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यहा आजादी का अमृत काल है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के न जाने कितने वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की आहुति दी है। यह अवसर उन्हें याद करने का है। उन्होने कहा कि आज पूरा देश एक तिरंगे के नीचे खड़ा है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जीवन पटेल, जनपद सभापति राजकुमार छत्तर, जनपद सदस्य यादव साव,मंडल महामंत्री कमलधर नायक,गौतम गुप्ता कार्यक्रम संयोजक भारत पटेल,पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य गुरदास महंत एवं सुरेंन्द्र बघेल अनेक भाजपाई मौजूद थे।

Share This Article