सालिक साय ने कृषि और शिक्षा विभाग का किया औचक निरीक्षण

कृषि विज्ञान केंद्र कुनकुरी और चराईडांड स्कूल पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष

Gupta Lochan
1 Min Read

जशपुरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने आज अचानक कृषि विज्ञान केंद्र, कुनकुरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ विभिन्न कृषि संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की और किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री साय ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्नत खेती को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण एवं योजनाओं की जानकारी गाँव-गाँव तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने और उन्नत बीज, खाद, व कृषि उपकरणों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके पश्चात उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चराईडांड का भी औचक निरीक्षण किया। विद्यालय की साफ-सफाई, उपस्थिति, कक्षाओं की स्थिति एवं शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण दौरे में उनके साथ अमित अग्रवाल एवं बालेश्वर भी उपस्थित रहे। दोनों ने भी किसानों और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समुचित समाधान का आश्वासन दिया।

Share This Article