अशोक अग्रवाल बने चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष नगर वासियों ने दी बधाई

पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग एवं महेश साहू ने दी बधाई

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के ‘उपाध्यक्ष’ पद पर अशोक अग्रवाल दीपक ट्रेडर्स को मनोनीत किया गया है। उनका यह कार्यकाल वर्ष 2025-2028 तक रहेगा। खरसिया चेंबर ऑफ कॉमर्स खरसिया नगर इकाई के पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि अशोक अग्रवाल के चेंबर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खरसिया के व्यापारियों में हर्ष का माहौल है व्यापारियों ने अशोक अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी खुशी जाहिर की अशोक अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने पर सभी व्यापारियों प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं हमेशा व्यापारी हितों के लिए तत्पर रहने के साथ ही व्यापारी एकता के लिए मेरा हमेशा प्रयास रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री पूर्व विधायक प्रत्याशी खरसिया महेश साहू, उपाध्यक्ष बंटी सोनी, पार्षदों और भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, विनोद कबूलपुरियाभाजपा नेत्री श्रीमती गायत्री केशरवानी एवं छत्तीसगढ़ चेंबर के निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास प्रदेश महामंत्री शक्ति अग्रवाल खरसिया चेंबर अध्यक्ष मुकेश मित्तल सचिव राजेंद्र नूतन और कार्यकारिणी द्वारा अशोक अग्रवाल दीपक ट्रेडर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Share This Article