जनमानस की आस्था का केंद्र बना बाबा अजय उपाध्याय का चमत्कारी दरबार

हो रहा समस्याओं का समाधान, पंडित अजय उपाध्याय क्षेत्र भर में पर्ची वाले बाबा के नाम से है विख्यात

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ब्लॉक सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम गोड़म, मेन रोड़ में श्री संतोषी माता का मंदिर स्थापित है, जो कि प्रसिद्धि मां चंद्रहासिनी शक्तिपीठ चंद्रपुर से लगभग 9 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। जहां पंडित अजय उपाध्याय (जो की क्षेत्र भर में पर्ची वाले बाबा के नाम से विख्यात है।) जिनके द्वारा प्रतिदिन दिव्य दरबार का आयोजन किया जाता है। पंडित अजय उपाध्याय (पर्ची वाले बाबा, गोड़म) द्वारा श्रीबागेश्वर धाम सरकार की तर्ज पर पर्चा निकालने की दिव्य सेवा से लोगों के जीवन की आर्थिक, मानसिक, शारीरिक समस्याओं का समाधान हो रहा है।
मंगवार से शनिवार तक लगता है दरबार
सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं शाम 3 बजे से 7 बजे तक लगाया जाता है। भक्तजन बड़ी संख्या में अपनी समस्याओं के समाधान पाने के लिए वहाँ पहुंचते हैं और बाबा की निशुल्क सेवा का लाभ उठाते हैं। पंडित अजय उपाध्याय की वाणी एवं उनके द्वारा दिए गए समाधान भक्तों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह एवं श्रद्धा देखते ही बनती है। बाबा के दरबार में लोगों की लंबित समस्याओ का समाधान होता है तथा उन्हें आर्थिक,मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। यह दरबार जनसेवा का अनूठा उदाहरण है, जहाँ बिना किसी शुल्क के लोगों को मार्गदर्शन एवं समाधान मिलता है। बाबा अजय उपाध्याय जी का यह प्रयास समाज में विश्वास, आस्था एवं सद्भावना को सदृढ़ करता है।

Share This Article