राष्ट्र प्रेम के भावनात्मक पल- फौजी भाइयों के लिए बहनों ने रक्षासूत्र एवं खरसिया की मिट्टी भेजी बॉर्डर

हेल्पिंग हैंड्स व मारवाड़ी महिला मंच ने ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र अभियान किया आयोजित

Gupta Lochan
3 Min Read

खरसिया। आज खरसिया नगर देशभक्ति और भावनात्मक संबंधों की मिसाल बना, जब ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र’ अभियान के अंतर्गत सैनिकों को सम्मानित करते हुए राखी कार्यक्रम का आयोजन सर्वप्रथम भारत माता के सपूतों के आगमन के साथ ही उनका भव्य स्वागत पश्चात माँ दुर्गा एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वालित कर आरती और देश के सम्मान में सभी ने खड़े हो कर राष्ट्रगान कर किया। ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र’ के तहत किया गया, जो 15 अगस्त 2025 को देशभर में प्रस्तावित विशाल तिरंगा यात्रा और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान का एक अहम हिस्सा है। ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र के तहत पूरे प्रदेश से 21 लाख राखी और तिलक के लिए प्रदेश की मिट्टी लिफाफे में लेकर बॉर्डर पर तैनात फौजी भाइयों के लिए ले जाया जा रहा है। इसी क्रम में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा पूर्व सैनिक संगठन को खरसिया आमंत्रित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में खरसिया नगर की हर घर से महिलाओं ने भाग लिया एवं रक्षासूत्र एवं तिलक के लिए खरसिया की मिट्टी लिफाफे में डालकर उन्हें भेंट करते हुए मां दुर्गा एवं भारत माता से सभी सैनिक भाइयों के हमेशा विजयी होने और उनकी रक्षा करने की प्रार्थना की। स्पाइस ऑफ पंजाब में आयोजित इस कार्यक्रम में रक्षासूत्र रथ लेकर देश के वीर सपूत महेंद्र प्रताप सिंह राणा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन सिपाही पूर्व सैनिक महा सभा दीपक सिंह अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन कोरबा वारिज सचिव पूर्व सैनिक संगठन सिपाही अपने अन्य साथियों के साथ खरसिया पहुंचे थे उन्हें समर्पित करते हुए 25 हजार से अधिक रक्षासूत्र एवं लिफाफे में खरसिया की मिट्टी और सैनिकों को संदेश खरसिया की बहनों ने बॉर्डर पर सैनिक भाइयों को भेजी। इसका उद्देश्य देश के वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को समाज के हर वर्ग से जोडऩा और उन्हें सम्मान देना है। खास बात यह रही कि इस आयोजन में बहनों ने देश के सिपाहियों की कलाई पर राखी बांधकर न सिर्फ रक्षा का संकल्प लिया, बल्कि उन्हें अपना भाई मानकर स्नेह, प्रेम और आभार प्रकट किया। इस भव्य और आत्मीय आयोजन में कई सम्मानित अतिथि शामिल हुए जिसमें मंचस अथिति रहे नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, नायब तहसीलदार मोनल साय, ्रस्ढ्ढ उदय सिंह सिदार, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन से ऋतु बंसल, रीना गर्ग रहे साथ ही खरसिया पुलिस, थाना स्टाफ, एन सी सी कैडेट्स उपस्थित रहे। वही हेल्पिंग हैंड्स क्लब टीम अग्रवाल महिला टीम सहित नगर की अनेक प्रतिष्ठित महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राखी से संबंधित कार्यक्रम का मंच संचालन राखी अग्रवाल द्वारा किया गया।

Share This Article