हाथी के हमले से ग्रामीण जख्मी

शराब के नशे में सडक़ पर सो गया था ग्रामीण, हाथ और पैर में आई चोटें

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले में शराब के नशे में सडक़ पर सो रहे ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे लैलूंगा अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने रायगढ़ रेफर कर दिया है। घटना लैलूंगा रेंज की है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम आमापाली निवासी आनंदराम उरांव (50) रविवार की रात शराब के नशे में घर से करीब 50 मीटर दूर सडक़ पर सो गया। देर रात जंगल से निकलकर एक हाथी वहां पहुंचा और अचानक उस पर हमला कर दिया। इससे आनंदराम जाग गया और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि, लैलूंगा रेंज के बगुडेगा क्षेत्र में करीब 15-16 हाथी विचरण कर रहे हैं। यह हाथी अकेला जशपुर की ओर से शनिवार को आया था। जिसके बाद वन विभाग उसकी निगरानी कर रही है। वहीं आसपास के गांव में मुनादी भी करा दी गई थी। इस मामले में लैलूंगा स्ष्ठह्र एमएल सिदार ने बताया कि, घायल ग्रामीण को तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। हाथी के हमले से उसके हाथ और पैर में चोट पहुंची है। रात में शराब के नशे में वह रोड पर सोया था। फिलहाल आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

Share This Article