पंचायत भवन से 18 कट्टा चावल की चोरी

पुलिस ने अज्ञात चारों के खिलाफ किया अपराध दर्ज

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोडकऱ उसमें रखे 18 कट्टा चावल की चोरी कर लिया है, महिला महिला समूह की अध्यक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंधनपुर की सुखमनिया मांझी ने रिपोर्ट लिखाते हुए बतायी कि वह ग्राम पंचायत बंधनपुर का पार्वती महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष है। जो शासकीय राशन वितरण के लिए पंचायत भवन में चना, शक्कर एवं नमक को रखकर महिला समूह द्वारा वितरण किया जाता है, ऐसे में उसने पुलिस को बताई कि जून माह के चावल को पंचायत भवन में रखे थे, जिसमें से 18 कट्टा चावल वजन 9 क्विंटल जिसका मूल्य 22 हजार 500 को अज्ञात चोर खिडक़ी को तोडकऱ चोरी कर ले गया है। काफी खोजबीन करने के बावजूद चोरी चावल नहीं मिलने पर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिससे कापू पुलिस ने इस मामले मेें अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।

Share This Article