मुकुंद ने ताइक्वांडों में जीता ब्रॉन्ज मेडल

रायगढ़ का किया नाम रौशन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में 37 वे नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप हरिद्वार में 23 से 25 जून तक आयोजित हुआ था। जिसमें रायगढ़ जिले के 5 खिलाडिय़ों ने इस स्पर्धा में हिस्सा लिया। मुकुंद अग्रवाल ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मेडल जीत कर रायगढ़ जिले का नाम रोशन किया। मुकुंद विगत पाँच वर्षों से किड्स ताइक्वांडो एकेडमी रायगढ़ क्लब में प्रशिक्षण ले रहे है। वे शुरू से ही होनहार खिलाड़ी रहे है। उनके कोच विकास सींग और लता श्रीवास के कुशल प्रशिक्षण का नतीजा है कि मुकुंद ने आज राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में जिले को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।मुकुंद अग्रवाल कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के छात्र है और दानी पारा निवासी विकाश अग्रवाल और रोमी अग्रवाल के सुपुत्र है। मुकुंद ने अपने इस कामयाबी का श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया।

Share This Article