प्राइवेट स्कूल की शिक्षका ने फांसी लगाकर दी जान

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. लैलूंगा क्षेत्र के डीएव्ही गुुरूकुल कुंजारा स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका ने स्कूल से घर आने के बाद खुद को कमरे में बंद कर ली, कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में गए तो उसने फांसी लगा ली थी, जिसकी सूचना पर पुलिस ने शव को अस्पताल भेजते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के जूनाडीह निवासी ललिता गोस्वामी पिता मनोहर गिरी गोस्वामी (26 वर्ष) लैलूंगा के डीएव्ही गुरुकुल कुंजारा स्कूल में शिक्षक थी। ऐसे में 25 जून को भी उसने सुबह में पढ़ाने के लिए स्कूल गई थी, जहां से घर आने के बाद उसने अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर ली, शाम तक जब कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसके परिजन दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, ऐसे में किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गए तो ललिता म्यार में फांसी लगा ली थी, जिससे परिजनों ने घटना की सूचना लैलूंगा पुलिस को दिया, इससे पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और गुरुवार को मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस संंबंध में लैलूगा थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षिका किन कारणों से खुदकुशी की है इसका खुलासा नहीं हो पाया है, ऐसे में अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच उपरांत ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article