डॉ. सुकांति गुरू का निधन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। बहिदारपारा निवासी अधिवक्ता स्व. गौरी शंकर गुरु एवं स्व. बसंत गुरु की सुपुत्री तथा अधिवक्ता स्व. भुवनेश्वर गुरु एवं अधिवक्ता स्व. राजेश्वर गुरु की बड़ी बहन सुश्री डॉ. सुकांति गुरु का 25 जून को प्रात: 5 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे 83 वर्ष की थीं।
डॉ. सुकांति गुरु को पुरानी बस्ती समाज मोहल्ले में सभी बड़े-छोटे लोग स्नेहपूर्वक ‘नानी’ कहकर पुकारते थे। उनकी मधुर वाणी, सादगीपूर्ण व्यवहार और आत्मीयता से वे क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय थीं। उनके निधन से पुरानी बस्ती, मोहल्ले एवं सम्पूर्ण समाज में शोक की लहर व्याप्त है। वे अपने पीछे दो भाई बहुएं, एक भतीजा, दो भतीजियां तथा परिवारजनों को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। निधन पश्चात परिजनों एवं मोहल्लेवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच सर्किट हाउस रोड स्थित अंतिम धाम में कल उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Share This Article