छत्तीसगढ़ में आदिवासी और किसानों का जल जंगल जमीन सुरक्षित नहीं -नगेंद्र नेगी

कांग्रेस का आरोप ,सरकार के संरक्षण में उद्योगपति उजाड़ रहे हैं जंगल

Gupta Lochan
4 Min Read

रायगढ़। 26 जून सुबह ग्राम पंचायत और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को बिना सूचना दिए जिला, घरघोड़ा, तमनार प्रशासन द्वारा विष्णु देव साय की सरकार के इशारों पर घरघोड़ा अनुविभाग अंतर्गत तमनार तहसील के मुड़ा गाव में करीब 120 एकड़ जमीन जो की अदानी महाजेंनको के लिए करीब 3684 पेड़ को 6-8 घंटे में काट कर अपने आका को सौंपने का प्रयास किया गया।
भाजपा सरकार के संरक्षण में जंगलों को काटकर खदानों में तब्दील करने के लिए अदानी समूह के लोग पुलिस और प्रशासन का भेजा उपयोग कर अवैध तरीके से जंगल कटाई कर रहे हैं। और जब चुने हुए जनप्रतिनिधि इसका विरोध करते हैं, तो छत्तीसगढ़ पुलिस अवैध कटाई को रोकने के बजाय विरोध करने वालों को ही गिरफ्तार कर लेती है। यही भाजपा का असली चेहरा है छत्तीसगढ़ में आदिवासी और किसानों की जल जंगल जमीन सुरक्षित नहीं है उक्त वक्तव्य जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने दिया है। गुरुवार 26 जून को तमनार मे हुए लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार एवं सरपंचों की गिरफ्तारी और हंगामा के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता दीपक मंडल में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त घटनाक्रम की जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की गलत नीति और संरक्षण में ही उद्योगपति छत्तीसगढ़ के जंगलों को उजाड़ रहे हैं। कांग्रेस हमेशा छत्तीसगढ़ के जल जंगल जमीन तथा आदिवासी और किसानों के हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ती रही है । आज तमनार के मुड़ा गाव में करीब 120 एकड़ जमीन जो की अदानी महाजेंनको के लिए बलि चढ़ा दी गई है। अडानी ग्रुप को फायदा पहुंचाने के लिए जंगल कटाई को रोकने का विरोध कर रही रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा से विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार जी को जिस तरह अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार कर रखा गया है। वह घोर निंदनीय है इस तरह से आप किसी जन प्रतिनिधि को जेल मे नहीं रख सकते। 25 जून को प्रदेश के मंत्री जी तमनार आए एक पेड़ माँ के नाम लगाये दिखावा कर रील बन गए यह बताता है की पर्यावरण मंत्री सिर्फ रील बनकर ही पर्यावरण बचा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 2017 में इस प्रोजेक्ट का विरोध तत्कालीन अध्यक्ष हमारे नेता भूपेश बघेल, खरसिया विधायक उमेश पटेल , वर्तमान विधायक विद्यावती समेत समस्त कांग्रेस और आम जनों द्वारा भारी विरोध किया गया। जिसका परिणाम रहा कि इस पर कार्य आगे नहीं बढ़ सका , फिर हमारी सरकार आई अदानी (महाजेंनको) का यह कार्य शून्य हो गया । अब प्रदेश में बीजेपी सरकार है और रायगढ़ संभाग से मुख्यमंत्री वित्त मंत्री दो दो सांसद कई ताकतवर कद्दावर नेता है, और जिस प्रकार से बड़े उद्योगपतियों की गुलामी की जा रही है। यह छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही दुखद है कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी तथा तमनार और लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता प्रभावित किसान और आम जनता जल्द ही उग्र आंदोलन करने जा रही है।

Share This Article