खरसिया नगर मंडल ने आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया

मुख्य वक्ता खरसिया नगर पालिका के अध्यक्ष कमल गर्ग रहे

Gupta Lochan
1 Min Read

खरसिया। आज से 50 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जी द्वारा पुरे देश मे आपातकाल थोपा गया था जिसमे देश के प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकार तक छीन लिए गए थे तथा पूरे देश मे अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई थीं। आज उसी तानाशाही को संविधान हत्या दिवस के रूप मे खरसिया नगर मंडल द्वारा पुरानी बस्ती राठौर भवन मे चौपाल सभा आयोजित की गई जिसमे मुख्य वक्ता के रुप मे खरसिया नगर पालिका के अध्यक्ष कमल गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा द्वारा की गई तथा नगरपालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल पार्षदगण ललित राठौर, राधे राठौर, विनोद सिदार, पतालू चौहान, अरुण चौधरी, साहिल शर्मा चीनू, जनपद सदस्य लक्ष्मी पटेल,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कैलाश जायसवाल,उमाशंकर शर्मा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरिता सहिस,गायत्री केशरवानी,किरण राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलेश्वर राठौर, संतोष राठौर,डोरीलाल राठौर,रतन राठौर, योगेंद्र पाण्डेय, राकेश धृतलहरे, अनीस परवेज़,सौरभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल सहित आमजन उपस्थित रहे।

Share This Article