नशीली दवाओं के दुरूपयोग व तस्करी के प्रति जागरूकता लाने शिविर आयोजित

Gupta Lochan
1 Min Read

घरघोड़ा। नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस (26) जून) के उपलक्ष्य पर एवं नाला की डॉन के तहत विधिक जागरुकता शिविर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर छ0ग0 के मार्गदर्शन में दिनांक 26 जून 2025 को नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर एवं नालसा की डॉन योजना के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ जितेन्द्र कुमार जैन के द्वारा दिनांक 26 जून 2025 सायं 4 बजकर 30 मिनट में जिला जेल रायगढ़ में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यकम का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरूपयोग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना, अवैध तस्करी के खिलाफ समाज को शिक्षित करना एवं कैदियों को उनके कानूनी अधिकार के बारे में अवगत कराना रहा है।उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, जिला जेल रायगढ़ के अधिकारी / कर्मचारी एवं जिला जेल के कैदी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालिंटियर्स उपस्थित रहे।

Share This Article