बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। कक्षा 12वीं बोर्ड में कम नंबर मिलने से क्षुब्ध एक छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भेगारी निवासी तनिश गुप्ता पिता विरांट गुप्ता (18 वर्ष) कक्षा 12वीं की परीक्षा थी, लेकिन रिजल्ट आने के बाद कम नंबर आने से विगत कुछ दिनों से तनाव में रहती थी। ऐसे में शनिवार रात में परिजनों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई और देर रात करीब 12 बजे तक किसी का बर्थडे होने से उसमें मैसेज कर सो गई। इस दौरान उसका पिता विरांट गुप्ता रात करीब दो बजे बाथरूम जाने के लिए उठे तो तनिशा के कमरें में उसे देखने के लिए गया, लेकिन वह कमरे में नहीं थी, जिसके बाद उसे लगा कि दूसरे कमरे में सो रही होगी, इससे बगल वाले कमरे में जाकर देखा तो उसने फांसी पर लटकी हुई थी। ऐसे में रविवार को सुबह घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों के अनुसार 12वीं में नंबर कम आने के कारण ही उसने खुदकुशी की है, लेकिन अब मर्ग जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article