भाजपा व नपा में योग सत्र का भव्य आयोजन

गिरधर गुप्ता कमल गर्ग विजय शर्मा बंटी सोनी और प्रबुद्ध नागरिकों की रही उपस्थिति

Gupta Lochan
4 Min Read

खरसिया। नगर के श्री विवेकानंद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 21 जून विश्व योग दिवस के उपलक्ष में विशेष योग सत्र का आयोजन नगर मंडल भाजपा और नगर पालिका परिषद खरसिया के द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा सभी पार्षदों मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रण भगत पालिका के सभी अधिकारी कर्मचारी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहनों एवं सदस्यों तथा खरसिया नगर के प्रबुद्ध नागरिकों युवाओं युवतियों महिलाओं की उपस्थिति में किया गया योगाभ्यास एवं प्रशिक्षण राजनांदगांव से इंडिया फैमिली फिटनेस क्लब के योगाचार्य एवं उनकी टीम द्वारा करवाया गया आगंतुक योग प्रशिक्षको ने योग की विभिन्न क्रियायो तथा शरीर को उनसे होने वाले लाभ और बीमारियों से बचाव की जानकारी भी उपस्थित जनों को दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व को जन सामान्य तक पहुँचाना और सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण आदियोगी भगवान शंकर से प्राप्त योग के सिद्धांत को हमारे ऋषि मुनियों ने देश की सभ्यता संस्कृति की रक्षा एवं मानव के तन मन को स्वस्थ और दीर्घायु बनाने के लिए जन-जन तक पहुंचाया बीच के वर्षों में हम भटक गए थे और योग विलुप्त होता जा रहा था 2014 में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनने के बाद संपूर्ण देश में फिर से योग को प्रतिस्थापित करने के लिए मोदी जी द्वारा प्रयास किए गए उन्हीं की पहल पर 2015 में यूनाइटेड नेशन द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया गया आज पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति और योग को स्वीकार करते हुए अपना रही है यह हम सब भारतवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोडऩे की एक कला है। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ समाज की ओर कदम बढ़ाएं। मेरा सभी उपस्थित जनों से आग्रह है की लोगों को योग के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करें और उन्हें स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जीवन की प्रेरणा दे। कार्यक्रम के अंत में राजनांदगांव के इंडिया फैमिली फिटनेस क्लब के योगाचार्य एवं उनकी टीम को नगर पालिका द्वारा अध्यक्ष कमल गर्ग के कर कमलों से योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
खरसिया महका मंडल के ग्राम तिऊर उल्दा में हुआ भव्य आयोजन डॉ हितेश गबेल
खरसिया विधानसभा के महक मंडल अध्यक्ष डॉ हितेश गबेल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मां का मंडल के अनेक ग्रामों में योग के विशेष सत्र का आयोजन किया गया दिन में प्रमुख रूप से ग्राम तिऊर में योग शिक्षक सुरेश साहू और नन्द कुमार केवट,मंडल महामंत्री ओमप्रकाश राठौर, मंडल के अन्य गणमान्य पदाधिकारियों रमेश साहू, नोवल किशोर कनेर, जनपद सदस्य अमृत सिदार, सरपंच श्रीमति रजनी सिदार के नेतृत्व में संपन्न हुआ, वही ग्राम पंचायत उल्दा में योग शिक्षक पीताम्बर दास महंत के दिशा निर्देशन में मंडल महामंत्री श्रीमती लक्ष्मी देवी साहू, मंडल पदाधिकारी जयप्रकाश डनसेना, मोहन केवट, नूतन पटेल जी, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article