7 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

भाजपा पार्षद के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। जिले में बीजेपी की महिला पार्षद के बेटे ने 7 साल की बच्ची से रेप किया है। पड़ोस में रहने वाली बच्ची को आरोपी बहला-फुसलाकर सुनसान मकान पर ले गया, वहां उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया नगर पालिका की महिला पार्षद के आरोपी बेटे का नाम तेंदुलकर सहिस (24) है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बच्ची की हालत फिलहाल ठीक है। 18 अप्रैल की शाम 7 साल की मासूम शाम को रोते हुए अपने घर पहुंची। बच्ची डरी-सहमी हुई थी। इससे परिजन चिंतित हुए। उन्होंने बच्ची को शांत कराया, फिर उससे रोने की वजह के बारे में जानकारी ली।
बच्ची ने रोते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला तेंदुलकर सहिस अपने साथ घर से दूर ले गया था। वह तेंदुलकर को पहले से जानती थी, जिससे उसके साथ चली गई। वहां लेकर जाकर तेंदुलकर ने गंदा काम किया है। बच्ची की आपबीती सुनकर परिजन सहम उठे। परिजनों के मुताबिक वह आरोपी के खिलाफ 18 अप्रैल की शाम ही थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंच जाते, लेकिन समाज में बदनामी की वजह से चुप रहे, लेकिन तेंदुलकर की घिनौनी करतूत आंखों के सामने आ जाती थी, जिसके बाद 17 जून मंगलवार को खरसिया पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज कराई।
वारदात की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने पीडि़ता का बयान लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी तेंदुलकर सहिस को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
मामले में खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि वारदात अप्रैल महीने की है। मामले की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों ने पीडि़ता का बयान लिया। उन्होंने बताया कि बयान के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की। तेंदुलकर सहिस को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Share This Article