संदिग्ध हालत में महिला की मौत

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. एक महिला की अचानक तबीयत बिगडऩे पर उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम उर्दना निवासी बालमति उरांव पति स्व. गोविंदा उरांव (35 वर्ष) रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन
-पोषण करती थी। ऐसे में विगत तीन चार दिन से तबीयत सही नहीं होने से काम पर भी नहीं जा रही थी। इस दौरान मंगलवार रात से उसकी तबीयत बिगडऩे लगी थी, ऐसे में बुधवार को दोपहर में अचानक बेहोश हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके परिजनों का कहना था कि कुछ दिन पहले उसको पीलिया हो गया था, लेकिन उसके बाद भी उसने शराब का सेवन कर रही थी, जिसके चलते वह स्वस्थ नहीं हो पा रही थी। वहीं घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपते हुए मामले को जांच में लिया है।

Share This Article