बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 05 बाईक बरामद

चार युवक व तीन नाबालिग गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। कोतरारोड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर में सक्रिय एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार व्यस्क और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 92,000 है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। छानबीन और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरियों की कई वारदातों का खुलासा किया।
ऐसे हुआ खुलासा
16 जून को प्रार्थी भीष्म कुमार दिनकर, निवासी किरोड़ीमल नगर, ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14-15 जून की रात उसकी प्लेटिना बाइक चोरी हो गई है। इस रिपोर्ट पर धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस को सूचना मिली कि कमलेश कर्ष नामक व्यक्ति अपने घर पर दो चोरी की मोटरसाइकिल रखे हुए है और उन्हें बेचने की फिराक में है। त्वरित दबिश देकर पुलिस ने उसे गोरखा पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
कमलेश ने पूछताछ में बताया कि वह साप्ताहिक बाजार में सब्जी ठेला लगाता है और सब्जी बेचने के बहाने साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी करता है, ताकि किसी को शक न हो। उसने अपने साथियों कलम प्रसाद सिदार, दुर्गेश साहू, सूरज पटेल और तीन नाबालिगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, साथ ही ये रात को भी सुन स्थान से बाइक चुराया करते थे। आरोपियों ने बताया कि वे रायगढ़ के अलावा पूंजीपथरा, तमनार आसपास क्षेत्र से चोरी करना बताये हैं।

Share This Article