बाढ़ आपदा से बचाव के लिए किया गया मॉकड्रिल

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। नगर सेना रायगढ़ द्वारा प्राकृतिक आपदा बाढ़ से निपटने के लिए स्थानीय केलो डेम रायगढ़ में मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर सेना विभाग रायगढ़ में उपलब्ध बाढ़ बचाव, संसाधन का परीक्षण किया गया। जिले में उपलब्ध 2 नग मोटर बोट का टेस्ट ड्राईव किया गया, जहां उपलब्ध सभी इंजन चालूू हालत में है। जिले में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए नगर सेना विभाग में 25 बाढ़ प्रशिक्षित जवान उपलब्ध है जो आपदा के समय बचाव कार्य हेतु तत्पर रहते है।
माकड्रिल के दौरान बचाव कार्य के अन्य संसाधन जैसे लाईफ ब्वाय, लाईफ जैकेट, रस्सा ट्यूब, टार्च इत्यादि सभी सामग्रियों को तैयार रखा गया है। इस दौरान जिला सेनानी श्री बी.कुजूर एवं जिला अग्निशमन अधिकारी तथा नगर सेना बाढ़ बचाव दल के 25 जवान संलग्न रहे।

Share This Article