अग्र श्री बाल गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुई शहर की बेटी भावना सांवडिया

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति कैलाशचंद्र अग्रवाल व उनकी अर्द्धागिंनी श्रीमती संतोष अग्रवाल की प्रतिभावान सुपुत्री सुश्री भावना सांवडिया जो संप्रति स्टॉक होम (स्वीडन) के ग्रीन स्टील कंपनी में कार्यरत हैं।
होनहार भावना अग्रवाल अपनी विशिष्ट प्रतिभा व विशेष व्यक्तित्त्व की बदौलत अग्र समाज का गौरव देश विदेश में बढ़ाकर अग्र समाज के साथ देश का मान भी बढ़ा रही हैं उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए विगत 12 जून को अंतर्राष्ट्रीय द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह 2025 के भव्य आयोजन में अग्र समाज के ख्यातिलब्ध विशिष्टगणों की उपस्थिति में व मथुरा एवं मथुरा महानगर जिला इकाई के आतिथ्य में छत्तीसगढ़ भवन, खाटू श्याम राजस्थान के भव्य आयोजन में प्रतिभा से लबरेज सुश्री भावना अग्रवाल को छत्तीसगढ़ के सांसद बृजमोहन अग्रवाल व अन्य विशिष्टगणों ने अग्र श्री बाल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। जिससे अग्र समाज के साथ छत्तीसगढ़ भी गौरवान्वित हुआ। वहीं इस कार्यक्रम के आयोजक अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कोलकाता व प्रायोजक सेढूराम खेमचंद निगानिया पैलेस रोड़ सक्ती छत्?तीसगढ़ थे।
भावना के व्यक्तित्व की खासियत
शहर की बेटी सुश्री भावना के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये बचपन से ही पढ़ाई के प्रति तटस्थ रहीं व अपनी प्रतिभा से स्कूल से कॉलेज तक अनेक पुरस्कार से सम्मानित हैं साथ ही इनको सिंगिग,स्पोर्ट्स, निबंध लेखन, डांस व म्युजिक विधा में भी बेहद अभिरुचि है। संप्रति स्टॉक होम (स्वीडन) ग्रीन स्टील कंपनी में कार्यरत हैं और अग्र समाज के साथ देश का मान बढ़ा रही हैं। वहीं समाज के युथ वर्ग के लिए उनका संदेश है कि युथ को चाहिए कि वे पढ़ाई के अतिरिक्त अपनी अभिरुचि के अनुरुप क्षेत्र में भी प्रयास करें और सफलता हासिल करने के लिए स्किल डेवलपमेंट में ज्यादा ध्यान देने से कामयाबी एक दिन जरुर मिलती है। इसी तरह परिवार के लोग भी आगे बढ़ाने में सकारात्मक सहयोग के साथ अवश्य योगदान दें। मृदुभाषी भावना ने अत्यंत ही विनम्रता से कहा कि बहरहाल ग्रीन स्टील कंपनी में सेवा देकर पर्यावरण को बेहतर बनाने की तमाम तकनीकी चीजों को सीखने के पश्चात अपने देश में रहकर सेवा करने की दिली ख्वाहिश है ताकि हमारा पर्यावरण हर दृष्टि से बेहतर हो। इसके लिए मेरा प्रयास जारी है।

Share This Article