पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत

पुलिस ने आरोपी चालक व पिकअप को लिया कब्जे में

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। सोमवार शाम को रिमझिम बरसात के बीच एक पिकअप चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए समने से आ रहे बाइक चालक को जोरदार ठोकर मार दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर पिकअप को अपने कब्जे में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह पेट्रोल पंप के पास भालूमार प्रतीक्षायल के सामने से हीरो होंडा बाइक क्रमांक सीजी-13 एएल 5543 में सवार होकर एक युवक जा रहा था, इसी दौरान सामने से तेज पिकअप क्रमांक सीजी-13 एक्स 8373 के चालक ने रिमझिम बरसात के बीच वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और बाइक चालक को सामने से जोरदार ठोकर मार दिया, इससे बाइक चालक को गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना घरघोड़ा पुलिस को दिया, जिससे थाना प्रभारी गौरव साहू ने अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप वाहन और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक बाइक चालक के पास एक आई कार्ड मिला है, जिसमें किशोर राठिया पिता मुक्तिराम राठिया रायगढ़ लिखा हुआ है। ऐसे में बताया जा रहा है कि उक्त कार्ड किसी कंपनी का है, लेकिन उसमें नाम उल्लेख नहीं होने के कारण कुछ पता नहीं चल रहा है। ऐसे में अब पुलिस मृतक के शिनाख्त में जुट गई है।
वाहनों की लगी लंबी कतार
अमलीडीह मुख्य मार्ग में हादसा होने के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग थी, जिससे सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग लगी हुई है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए लोगों को वहां हटाते हुए देर रात तक जाम खुलवाने में लगी हुई है, लेकिन लगातार हो रहे हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि स्थिति सामान्य हो गई है, अब मृृतक का शिनाख्त की कार्रवाई जारी है।

Share This Article