सुने मकान से जेवरात सहित रुपए की चोरी

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. सुने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी की चोरी कर लिए हैं। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बड़े गुमड़ा निवासी सेतराम यादव ने घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह रेल्वे साईडिंग में ट्रांसपोर्टर अजय पांण्डेय के पास आने जाने वाले गाडियों की देख रेख का काम करता है। ऐसे में विगत 09 जून की रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक उसका ड्यूटी था। इससे सेतराम 10 जून की सुबह साढ़े 5 बजे उसके पिता ने उसे फोन कर बताया कि अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर सारा सामानो को छितर-बितर कर सोने, चांदी के जेवरातों के अलावा नगदी रकम लेकर फरार हो गए है। जिससे पीडि़त आनन-फानन में अपने घर पहुंच कर देख तो पेटी में रखे सोना का फुली 04 नग, सोने का माला 02 नग, सोने का चैन 01 नग, चांदी का मंगलसूत्र 01 नग, चांदी का पायल 01 जोड़ा, चांदी का बिछवा 04 नग, चांदी की अंगूठी 03 नग, कांस का टाशक 03 नग, पीतल का खुरमी 01 नग, कांस का लोटा के अलाव नगदी रकम 10 हजार रूपये को मिलाकर लगभग 52 हजार की चोरी हो चुकी थी। जिसकी रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

Share This Article