3 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पकड़ाए

21 लाख का गांजा के साथ ौर 2 कार जब्त, ओडिशा से गांजा लेकर यूपी में बेचने जा रहे थे

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ। 21 लाख के गांजे के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो कार और 4 मोबाइल बरामद किया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि, कुछ लोग काफी मात्रा में गांजा लेकर ओडिशा के कनकतुरा से दो कार में बड़माल रेलवे लाइन किनारे होते हुए रायगढ़ आ रहे थे। जिन्हें साइबर सेल और जूटमिल पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर दोनों कार को रोका।
पुलिस ने कार में बैठे लोगों से पूछताछ की, तो उन्होंने टालमटोल जवाब दिया। तब पुलिस ने दोनों कार की जांच की, तो 103 पैकेट में 105 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद गांजा तस्कर झांसी यूपी के निवासी रविशंकर गौतम, सरिया निवासी वीरेंद्र सिंह और किरोड़ीमल नगर निवासी दीपक जोहरी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
दो साथी कनकतुरा के पास उतर गए
उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि, उन्होंने गांजा ओडिशा से खरीदा था और उसे यूपी में ले जा रहे थे। उनके दो साथी कनकतुरा के पास एक कार से उतर गए थे। पुलिस ने मामले में 21 लाख का 105 किलो गांजा, लगभग 23 लाख की दोनों कार और 85 हजार रुपए का 4 मोबाइल जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी
जांच में पुलिस को पता चला कि, गांजा तस्कर वीरेंद्र सिंह के खिलाफ सरिया थाने में पहले से एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। जबकि दीपक जोहरी का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं। समय-समय पर उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

Share This Article