रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर लगाए रिफ्लेक्टर लाइट

दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में हादसों पर अंकुश लगाने की पहल

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सडक़ हादसों की रोकथाम की दिशा में प्रभावी पहल की गई है। रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की पहचान कर उन स्थानों के आसपास के पेड़ों पर रिफ्लेक्टर लाइट लगाए जा रहे हैं।
इस कार्यवाही का उद्देश्य रात्रिकालीन दृश्यता बढ़ाना है ताकि वाहन चालकों को दूर से ही खतरनाक मोड़ों, संकरे रास्तों या पेड़ों की उपस्थिति का संकेत मिल सके। रिफ्लेक्टर लाइट लगने से वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट दिखाई देगा, जिससे अनियंत्रित गति और टकराव जैसी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। भविष्य में अन्य प्रमुख मार्गों पर भी इसी तरह के सुरक्षा उपाय किए जाएंगे ताकि सडक़ दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके बहरहाल यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article