छेड़छाड़ के आरोप में अज्ञात युवक की पीटकर हत्या

 दूसरे दिन भी मृतक का नहीं हुआ शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Gupta Lochan
2 Min Read

जशपुर। नदी में मछली मार रही युवती को एक अज्ञात युवक छेड़छाड़ कर रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही समाज के लोगों ने उसकी जमकर पीटाई करते हुए घसीटते हुए गांव में लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन दूसरे दिन भी मृतक का शिनाख्त नहीं हो पाया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी परवेज खान 30 साल निवासी लरंगा ने 07 जून को सन्ना थाना में सूचना दिया कि 06 जून की शाम लगभग 07 बजे ग्राम लरंगा के कुछ व्यक्ति एवं उनकी एक लडक़ी रिश्तेदार साथ में मिलकर नदी में मछली मार रहे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति लगभग 35 वर्ष का आया और लडक़ी को छेडऩे लगा उसके बाद लडक़ी को जमीन में पटक दिया। जिसे देख वहां मछली मार रहे अन्य लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जान से मारने की नियत से हाथ, मुक्का, लात व डंडे से जमकर मारपीट किया। फिर युवक के हाथ, पैर को बांधकर जमीन पर घसीटते हुये बस्ती की ओर ले गये और वहां पर छोड़ दिया। ऐसे में रात लगभग 11 बजे युवक की मृत्यू हो गई। घटना की सूचना पर सन्ना पुलिस ने धारा 194 बी.एन.एस.एस. एवं धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। साथ ही पुलिस उक्त युवक की शिनाख्त में जुटी है, लेकिन अभी तक मृतक का पहचान नहीं हो पाया है।

Share This Article