महिला से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. घर घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने शनिवार को जोबी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताई कि बीती रात वह अपने घर के कमरे में सो रही थी, इस दौरान आरोपी बिट्टू लहरे (21 वर्ष) उसके कमरे में घुस गया और गंदी नियत से छेड़छाड़ करने लगे, जिसे देख महिला ने शोर मचाई तो उसने वहां से भागते हुए बोला कि अगर किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा, ऐसे में महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 331(3), 75, 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया और तुरंत दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया है।

Share This Article