विश्व पर्यावरण दिवस पर एन.आर.इस्पात एवं एन.आर.वी.एस. स्टील्स लि. में पौधरोपण

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ स्थित एन.आर.वी.एस. स्टील्स लिमिटेड एवं एन.आर.इस्पात में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर दोनों इकाइयों के परिसर में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए 12 प्रजातियों के 150-150 पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति कर्मियों को जागरूक करना और उद्योगों की सामाजिक जिम्मेदारी को निभाना था।
एन.आर.वी.एस. स्टील्स लिमिटेड में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध संचालक अनिकेत अग्रवाल की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। साथ ही अधिभोगी पवन अग्रवाल और महाप्रबंधक (एच.आर.) संजय त्रिपाठी ने कर्मियों को पर्यावरण की महत्ता के बारे में बताया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सी.एस. चन्द्रा, मनोज साह, संपत शर्मा, जीवन बस्तिया, शशि कमल मिरी, भोपाल जायसवाल, पंकज चौहान, अनिल, जितेन्द्र पोद्दार, राहुल व प्रमोद सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया और यह संकल्प लिया कि वे पौधों की देखरेख कर उन्हें वृक्ष बनने तक सहयोग करेंगे। वहीं एन.आर.इस्पात में प्रबंध संचालक विजय अग्रवाल व अंकित अग्रवाल की अगुवाई में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अधिभोगी मोहित मिश्रा, विकास अग्रवाल, अजय पाण्डेय, लाला राम चौहान, दीपमणि व विकास कुमार समेत कई अन्य कर्मचारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अलग-अलग प्रजातियों के पौधे रोपे और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को निभाने की प्रतिज्ञा ली।
कार्यक्रम में विभिन्न औषधीय, छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया, जिससे आने वाले समय में न केवल पर्यावरण संतुलन में मदद मिलेगी, बल्कि परिसर की सुंदरता भी बढ़ेगी। दोनों इकाइयों के प्रबंधन द्वारा यह संदेश दिया गया कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही। इस प्रकार, विश्व पर्यावरण दिवस के इस शुभ अवसर पर एन.आर.वी.एस. स्टील्स लिमिटेड एवं एन.आर.इस्पात ने एक सकारात्मक पहल करते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाया और समाज को हरित भविष्य की दिशा में प्रेरित किया

Share This Article