जाति का हवाला देकर शादी से किया इनकार

युवती ने दी जान, प्रेमी बोला- मरना है तो मर जाओ, नाबालिग से रेप का आरोपी पकड़ाया

Gupta Lochan
2 Min Read

जशपुरनगर। जिले में एक प्रेमी ने युवती को शादी करने से मना किया तो उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। ग्राम तेलाईन में युवती ने ऑर्गेनो फास्फोरस कीटनाशक का लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती से कहा था ‘तेरे से शादी नहीं करूंगा, जो करना है कर लो, मरना है तो मर जाओ।’ उसने जाति का भी हवाला दिया था। इस बात से आहत होकर युवती ने आत्महत्या की है। वहीं जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। 15 साल की लडक़ी 26 मई को लापता हो गई थी। पीडि़ता की मां ने 3 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छापेमारी कर 19 साल के आरोपी विश्वनाथ राम को पकड़ा और पीडि़ता को सुरक्षित बरामद किया। महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष पीडि़ता ने बताया कि आरोपी अक्सर उसके गांव आता था। घटना वाले दिन वह उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के साथ अन्य धाराएं जोड़ी हैं। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिला और बाल अपराधों को लेकर संवेदनशील है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाती है।

Share This Article