गैस टैंकर से टकराए बाइक सवार, 1 की मौत

दूसरा घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, दोषी पर कार्रवाई के साथ मुआवजे की मांग

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। जिले में बाइक सवार युवक सडक़ किनारे खड़े लिक्विड लिक्विड गैस टैंकर से टकरा गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। जिसके बाद गैस का रिसाव भी हुआ। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया गया।
यह हादसा लैलूंगा थाना क्षेत्र के मॉडल स्कूल मेन रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्राम कुंजारा निवासी 20 वर्षीय लिमीतेश पैंकरा मंगलवार रात अपने दोस्त के साथ बाइक पर रेगड़ी की ओर जा रहा था। तभी मॉडल स्कूल मेन रोड पर वे अनियंत्रित होकर बाइक समेत सडक़ किनारे खड़े गैस टैंकर के पीछे हिस्से में जोरदार टकरा गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि लिमीतेश को सिर, सीने और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। उसका साथी भी घायल हुआ। इस दौरान गांव के दीपक ने घटना की सूचना फोन पर उसके पिता दिलीप कुमार पैंकरा को दी। तब दिलीप फौरन वहां पहुंचा। तब तक आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल पहुंचने पर उसके पिता को पता चला कि लिमीतेश की मौत हो गई है। जबकि उसके साथी का इलाज जारी है। घटना के बाद दिलीप ने मामले की सूचना थाना में दी।
घटना से गैस टैंकर से हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव शुरू हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में जहरीली गैस फैलने की बात ग्रामीण करने लगे। जहां आज सुबह जनपद उपाध्यक्ष के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और सभी दोषी पर कार्रवाई और मुआवजे के साथ ही अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी देर बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर उनकी मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ।
आगे की जांच की जा रही
ष्ठस्क्क सुशांतो बनर्जी ने बताया कि कल रात ग्राम रेगड़ी में सडक़ दुर्घटना हुआ था। एसिड टैंकर खड़ा था, उसके पीछे बाइक सवार दो युवक टकरा गए थे। मामले में एक की मौत और दूसरा घायल हो गया। टैंकर से लीकेज के कारण गैस रिसाव भी हुआ। घटनास्थल पर जो वहां थे, उनका कहना था कि दम घुटने जैसा लग रहा है। हालांकि, बाद में धीरे-धीरे इसका असर कम हो गया। मामले में अपराध कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

Share This Article