कुएं में गिरे बेबी एलिफेंट का हुआ रेस्क्यू

कुएं में गिरे बेबी एलिफेंट का हुआ रेस्क्यू

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले में हाथी का शावक जंगल किनारे एक कुएं में गिर गया। सुबह उसकी चिंघाडऩे की आवाज सुनकर लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद वन अमले ने रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद शावक को छ्वष्टक्च की मदद से कुएं से बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के मुताबिक हाथी का शावक एक साल का होगा, जो रात में अपने झुंड के साथ छाल रेंज की ओर से चारमार बीट में आया था। महुआ बीनने जाने वाले ग्रामीणों ने आवाज सुनकर कुएं में झांका, तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने आनन-फानन में घटना की जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद एसडीओ, रेंजर समेत घरघोड़ा वन अमला मौके पर पहुंचा और तुरंत ही रेस्क्यू शुरू किया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां मौजूद थे। इस दौरान हाथी कुएं से बाहर निकलने के लिए अपने सूंड को घुमाता रहा। वन विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी से कुएं को एक ओर से खुदाई की और कुएं में मिट्टी डालना शुरू किया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद हाथी के शावक को कुएं से बाहर निकला गया। इस दौरान कुएं से बाहर निकलते ही हाथी के शावक ने जेसीबी के बकेट को पकडऩे की कोशिश की। इसके बाद उसने जंगल की ओर दौड़ लगा दी। ऐसे में विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उसके पीछे चलने लगे, ताकि उसे उसके झुंड से मिलाया जा सके। घरघोड़ा सबडिवीजन के एसडीओ मनमोहन मिश्रा ने बताया कि रात में झुंड घरघोड़ा रेंज के नवापारा सर्किल के चारमार बीट में आए थे, तभी शावक कुएं में गिर गया। सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अब वह अपने झुंड के पास पहुंच जाए, इसके लिए उस पर नजर बनाए हुए हैं।

Share This Article