घर घुसकर मारपीट व तोडफ़ ोड़, आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरपाली गांव में मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जहां कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और तोडफ़ ोड़ की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुसौर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
थाना पुसौर में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 14 मई 2025 को भगालू चौहान (52 वर्ष) निवासी ठाकुरपाली ने थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि 13 मई की रात करीब 10:30 बजे गांव में उसके बेटे का हमउम्र लडक़े से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर रात्रि में त्रिनाथ प्रधान, प्रहलाद प्रधान, पुस्तम यादव और एक अन्य किशोर ने मिलकर भगालू चौहान के घर का दरवाजा तोड़ते हुए जबरन घर में प्रवेश किया और उसकी बहन को अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने घर में रखे मोटरसाइकिल, कुर्सी, बल्ब और अलवेस्टर को तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच-बचाव करने पर भगालू चौहान और उसके बेटे के साथ भी मारपीट की गई और धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए।
घटना की शिकायत पर थाना पुसौर में धारा 331(6), 324(4), 351(2), 296, 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जांच अधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर तोडफ़ोड़ की गई वस्तुओं का नुकसान पंचनामा तैयार किया गया। इस प्रकरण में आरोपी त्रिनाथ प्रधान (61 वर्ष), प्रहलाद प्रधान (35 वर्ष), पुस्तम यादव (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share This Article