पे्रम प्रसंग में छात्र ने जहर सेवन कर दी जान

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। कक्षा 11वीं का एक छात्र विगत दिनों अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर रायपुर घुमाने के लिए गया था, जहां से वापस लौटने के बाद अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसर घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला के ग्राम पुरी निवासी रवि मांझी पिता परदेशी मांझी (17 वर्ष) कक्षा 11वीं का छात्र था, जो पढ़ाई के दौरान किसी लडक़ी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, ऐसे में विगत 4 मई को उसने उक्त नाबालिग लडक़ी के साथ रायपुर गया था, जहां तीन कुछ दिन इधर-उधर घुमने के बाद दोनो घर लौटे तब से रवि गुमसुम रहता था, ऐसे में विगत 19 मई को उसने नवापाली गया और वहां कीटनाशक का सेवन कर लिया, जब उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो किसी ने घटना की सूचना परिजनों को दिया, जिससे उसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था, लेकिन इस दौरान गुरुवार की रात को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है, वहीं पुलिस का मानना है कि प्रेमिका के साथ नोंकझोंक होने पर किशोर ने आत्मघाती कदम उठाया होगा, हालांकि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच के बाद ही मौत के वास्तविक खुलासा हो सकेगा।

Share This Article