कांगे्रस की संविधान बचाओ यात्रा आज

जिले के सभी विधायक व कांग्रेसजन होंगे एकजुट

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। जिला मुख्यालय में 24 मई को आयोजित होने वाली कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा जो संध्या 5 बजे जिला कांग्रेस भवन से निकलेगी यात्रा कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार रायगढ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक पूर्व महापौर ,पूर्व सांसद पूर्व विधायक पूर्व पार्षद एल्डरमैन, समस्त ब्लाक अध्यक्ष व सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व वरिष्ठ कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
जिला कांग्रेस ग्रामीण व शहर के अध्यक्ष द्वय नगेन्द्र नेगी व अनिल शुक्ला ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि दुर्ग से शुरू हुई यह यात्रा 40 दिनों तक चलेगी उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भारतीय संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन जन तक पहुंचाना है।रायगढ़ में संविधान बचाओ यात्रा जिला कांग्रेस भवन से संध्या 5 बजे निकलेगी व गांधी प्रतिमा में यात्रा का समापन होगा वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता जनसभा को संबोधित कर संविधासन बचाओ यात्रा पर प्रकाश डालेंगे।

Share This Article