भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष अभयशंकर गौरहा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रान्तीय निकाय के आव्हान पर पैशनर्स हितैषी 5 सुत्रीय मांगो को लेकर विगत 15 मई 2025 को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन तथा मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम मांगों की पूर्ति हेतु संयुक्त कलेक्टर-जिला रायगढ़ को ज्ञापन दिया गया। वहीं ज्ञापन में मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) को विलोपित कर केन्द्र के देय तिथि से पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को एरियर सहित डी.आर देने संयुक्त संचालक पेंशन और जिला पेंशन कार्यालय की स्थापना केसलेस मेडिकल सुविधा का लाभ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सभी निजी अस्पतालों में भी देने तथा सेवानिवृत नियमित दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के संपूर्ण सेवा काल को पेंशन अवधि के लिए गणना में लिए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान महासंघ के प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक अर्जुन ताम्रकर उपाध्यक्ष, खुशीराम मेहर सचिव कमल नंदे, कोषाध्यक्ष एमडी नायक दिलीप कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article