मेकाहारा के भवन में शुरू हुआ डे्रनेज समस्या

पाइप लीक होने से ब्लड बैंक का फालसिलिंग हुआ क्षतिग्रस्त

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. मेकाहारा के नए भवन में अभी से ड्रेनेज की समस्या शुरू हो गई है। जिससे पानी की लिकेज के चलते फालसिलिंग खराब हो रहा है। ऐसे में अब गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कालेज अस्पताल भवन का अभी तक हैंडओवर भी नहीं हुआ है और समस्या भी आनी शुरू हो गई है। ऐसे में गुरुवार को अस्पताल के अंदर स्थित ब्लड बैंक में अचानक पानी गिरने लगा था, जिसे देखते ही देखते फॉलसिलिंग भी गिरने लगा, ऐसे में इसकी सूचना मिलते ही मेंटेनेंस विभाग द्वारा जांच किया गया तो पता चला कि अस्पताल भवन में जो पानी के लिए पाइप लगाया गया है, वह गुणवत्ता विहिन होने के कारण हर हमेशा फट जाता है, जिसके चलते इस तरह की समस्या आती है। ऐसे में अब उक्त पाईप को सुधार करते तक ब्लड बैंक का फालसिलिंग से पानी नीचे गिरने लगा था, इससे लैब के समान को दूसरे जगह शिफ्ट किया गया, बताया जाता है कि अगर समय रहते नहीं देखा गया होता तो ज्यादा नुकसान हो जाता, लेकिन इसकी जानकारी मिलते ही सुधार कार्य शुरू किया गया।

Share This Article