मुख्यमंत्री साय के सुशासन में सडक़ों का हो रहा विस्तार

जिले के तीन सडक़ों के विस्तार के लिए 1 अरब 85 करोड़ 96 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Gupta Lochan
2 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर वासियों को स्वास्थ्य शिक्षा,पेय जल, बिजली,सडक़ों का विस्तार के साथ सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। जशपुर में नागरिकों के आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन सडक़ों के निर्माण कार्य के 1अरब 85 करोड़ 96 लाख 95 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। केन्द्रीय सडक़ निधि योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट में शामिल जिला जशपुर लुडेग-तपकरा-लावाकेरा मार्ग एस.एच.-04 लं. 41.00 किमी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। राज्य शासन द्वारा विषयांकित कार्य के लिये रूपये 11033.00 लाख रूपये (एक सौ दस करोड़ तैतीस लाख मात्र) की प्रशासकीय स्वीकृति भारत सरकार सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग नई दिल्ली से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी प्रकार योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट में शामिल जिला जशपुर आस्ता-कुसमी मार्ग के 28.00 कि.मी. के निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति 3586.99 लाख रुपये (पैतीस करोड़ छियासी लाख निन्याबे हजार मात्र) की प्रशासकीय स्वीकृत्ति भारत सरकार सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा प्राप्त हुई है। इसी प्रकार केन्द्रीय सडक़ निधि योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट में शामिल जिला जशपुर बागबाहर-कोतबा मार्ग लम्बाई 13.20 कि.मी. विषयांकित कार्य के लिये रूपये 3976.96 लाख रूपये (उनचालीस करोड़ छिहत्तर लाख छियानबे हजार मात्र) की प्रशासकीय स्वीकृति भारत सरकार सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा प्राप्त हुई है।

Share This Article