पुल के पास मिली युवक की लाश

सिर और चेहरे पर चोट के निशान, रेलिंग से टकराकर मौत की आशंका

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ। सूरजगढ़ पुल के रेलिंग से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात सूरजगढ़ पुल पर एक युवक की लाश देखी गई। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और काफी खून बह चुका था। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो रात में तत्काल पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित बैरियर में बैठे लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि संभवत: युवक रेलिंग से टकरा गया है, क्योंकि घटना के समय दोनों ओर कोई भी वाहन नहीं गया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
शिनाख्त में जुटी पुलिस
पुसौर पुलिस ने बताया कि अज्ञात युवक सरिया से रायगढ़ की ओर जा रहा था। तभी हादसा हुआ है। उसकी गाड़ी का नंबर सीजी 13 जे 6539 है और अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की उम्र करीब 30 से 35 साल होगी। पुलिस ने बताया कि पुल के रेलिंग में खून के निशान थे, ऐसे में शुरुआती जांच में यही बात सामने आ रही है कि बाइक सवार पुल के रेलिंग से टकराया है।

Share This Article