रायगढ़। जिले में एक महिला के पूर्व प्रेमी ने उसके पति पर चाकू से हमला किया है। ग्राम गेजामुड़ा निवासी छलिया चौहान अपनी पत्नी (32 वर्ष) के साथ बाइक से हॉस्पिटल जा रहा था, तभी शिवम यादव स्कूटी अड़ाकर उनका रास्ता रोका और चाकू से सिर व गले पर हमला कर दिया। इस दौरान वह उससे से कहने लगा कि तुम कहां घूम रही हो। मुझे बिना बताए शादी कर ली। ऐसा कहते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। चाकू लगने से महिला का पति घायल हो गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, छलिया चौहान की शादी कुछ साल पहले ढिमरापुर क्षेत्र निवासी एक युवती से हुई थी। वह अपनी मायके में कुछ दिनों के लिए रहने आयी थी। 12 मई को उसे लेने के लिए छलिया अपने ससुराल पहुंचा। तभी ये घटना हुई। इस दौरान बीच सडक़ में मारपीट को देखते हुए लोगों की काफी भीड़ इक्_ा हो गई। इसके बाद छलिया को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 118(1)-बीएनएस, 126(2)-बीएनएस, 296-बीएनएस, 351(2)-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपी किसी जूता दुकान में काम करता था, लेकिन वहां वह नहीं मिला।
एक्स बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका के पति को मारा चाकू
सिर-गले में चोट, आरोपी फरार
×
ad

