सडक़ बाधा पर जुर्माना कार्यवाही

दो लोगों पर लगाया अर्थदंड

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। शहर के मुख्य मार्ग हंडी चौक स्थित जनता रूई भंडार के द्वारा सडक़ पर रुई एवम गद्दा को फैला कर व्यापार किए जाने पर निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देशानुसार 5 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया उक्त दुकानदार द्वारा बार समझाइश के बावजूद भी सडक़ बाधा किया जा रहा था। वहीं विनोबा नगर बोईरदादर में सुनील कुमार पन्ना के द्वारा बिना अनुमति निर्माण कार्य किए जाने और सडक़ की जमीन पर कॉलम बनाए जाने तथा आवागमन को अवरुद्ध करने के कारण 5 हजार का जुर्माना लगाकर भवन निर्माण को रोका गया।

Share This Article