दो मंजिला बिल्डिंग से गिरकर अधेड़ की मौत

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। बीती रात एक व्यक्ति दो मंजिला छत पर चढकऱ मोबाइल से बात कर रहा था, इस दौरान अचानक लाइट बंद होने से अंधेरा हो गया, जिससे छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई, घटना की सूचना पर पुलिस मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के दुद्धी गांव निवासी विनय कुमार गुप्ता पिता नारायण गुप्ता 36 वर्ष ओडिशा के जामकानी स्थित कोल ब्लाक के बीजीआर कंपनी में एचआर विभाग में काम करता था, और तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा के प्रतीक ग्रवाल के झरन रोड़ पर स्थित दो मंजिला मकान में अपने भांजा के साथ किराए में रहता था, जो रात में खाना खाने के बाद देर रात तक मोबाइल में बात करता था। ऐसे में बुधवार की रात करीब 11 बजे उसने खाना खाकर बात करने छत पर चला गया। इस दौरान अचानक लाइट बंद होने से उसका पैर फिसल गया और नीचे मुंह के बल गिर गया। जिससे इसकी जानकारी किस को नहीं लगी, गुरुवार को सुबह जब मृतक भांचा सो कर उठा और विनय अपने कमरे में नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला ऐसे में जब वह छत पर चढकऱ इधर-उधर देखा तो मकान के पीछे अचेत पड़ा था।
ऐसे में अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार के लिए तमनार अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में घटना की रिपोर्ट पर तमनार पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Share This Article