संदिग्ध हालत में महिला की मौत

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. एक महिला घर में अचानक अचेत हो गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भागोडीह निवासी पार्वती साहू पति कालेश्वर प्रसाद साहू (51 वर्ष) विगत कई साल से बीपी की मरीज थी, ऐसे में बुधवार को घर में खुद को अकेला पाकर उसने कीटनाशक का सेवन कर ली थी, जिससे अचेत हो गई थी, ऐसे में कुछ देर बाद जब परिजन पहुंचे तो उसे उपचार के लिए अस्प्ताल ले गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर कर दिया, इससे अपेक्श अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। जिसकी बुधवार शाम को मौत हो गई। वहीं परिजनों का कहना था कि बीपी का गोली खाने से उसकी तबीयत बिगड़ी थी, लेकिन पुलिस कहना है कि अस्पताल से जहर सेवन की सूचना मिली है, ऐसे में जुटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरंात शव परिजनों को सौंप दिया है। वहंी पुलिस का कहना है कि अब मर्ग जांच के बाद ही मौत के कारणों का वास्तविक खुलासा हो सकेगा।

Share This Article