कु. निशि होता ने 10 वीं में प्राप्त किए 95 प्रतिशत अंक

Gupta Lochan
2 Min Read
oplus_32

रायगढ़। पुसौर ब्लाक के ग्राम बुनगा निवासी कु. निशि होता, पिता बंशीधर होता एवं माता श्रीमती अंजू होता की प्रतिभावान सुपुत्री ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 95प्रतिशत अंक प्राप्त कर समूचे क्षेत्र और उत्कल ब्राह्मण समाज का नाम रोशन किया है।
निशि की इस उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री अरुण पंडा ने पूरे समाज की ओर से उन्हें सौजन्य मुलाकात कर बधाई दी और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि निशि जैसे होनहार छात्र समाज की प्रेरणा हैं। हम सभी को उन पर गर्व है।
अपनी सफलता का श्रेय निशि ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवारजनों को दिया है। निशि बायोलॉजी विषय लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं और उनका लक्ष्य नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डॉक्टर बनना है।
घर में खुशी का माहौल है। रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से फोन कॉल और मुलाकातों के जरिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। निशि की मेहनत की मिसाल यह है कि वह हर रोज रात 3 बजे उठकर पढ़ाई करती हैं, और उनकी माता जी भी उस समय उठकर उनका उत्साह बढ़ाती हैं। यह समर्पण ही उनकी सफलता की असली कुंजी है। निशि होता सचमुच समाज की शान हैं, जिन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि लगन, अनुशासन और पारिवारिक सहयोग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Share This Article